23 साल की अंजली की हुई थी नई-नई शादी, इसका गला रेतने वाला तो प्रेमी बलवीर निकला, सिराथू का ये कांड चौंका देगा
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 23 वर्षीय नवविवाहिता अंजली पटेल की निर्मम हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने मृतका के पूर्व प्रेमी बलवीर सिंह पटेल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने शादी टूटने की रंजिश में गला रेतकर हत्या की थी.
ADVERTISEMENT

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू कस्बे में 36 घंटे पहले हुई नवविवाहिता अंजली पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस सनसनीखेज वारदात को मृतका के पूर्व प्रेमी बलवीर सिंह पटेल ने अंजाम दिया था. शुक्रवार सुबह पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी बलवीर को गिरफ्तार कर लिया है. हाफ एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि बुधवार शाम अंजली पटेल अपने घर पर अकेली थी तभी बाइक सवार बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था.