लेटेस्ट न्यूज़

बच्चों के सामने निशात फातिमा को घसीटता दिखा सऊद! उस दिन स्कूल में क्या-क्या हुआ था?

लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में महिला टीचर निशात फातिमा की हत्या के मामले में CCTV फुटेज सामने आया है. फुटेज में आरोपी सऊद अंसारी उन्हें बच्चों के सामने जबरन घसीटकर ले जाता दिख रहा है. पड़ोसियों ने दोनों परिवारों और उनके घरों से जुड़ी जानकारी भी साझा की है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/6

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में महिला टीचर निशात फातिमा की हत्या के मामले में एक CCTV फुटेज सामने आया है. वायरल फुटेज में आरोपी सऊद अंसारी स्कूल के बच्चों के सामने निशात फातिमा को जबरन घसीटकर ले जाता दिखाई दे रहा है. फुटेज सामने आने के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

2

2/6

घटना के बाद सऊद अहमद की एक सोशल मीडिया स्टोरी का स्क्रीनशॉट भी चर्चा में रहा. परिजनों और रिश्तेदारों के मुताबिक, स्टोरी सऊद ने अपनी सोशल मीडिया आईडी से लगाई थी और बाद में डिलीट कर दी. उसके रिश्तेदार सालिम अंसारी ने बताया कि स्क्रीनशॉट सऊद के मोबाइल नंबर और उसी की अधिकृत सोशल मीडिया आईडी से पोस्ट किया गया था.

3

3/6

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सऊद अंसारी और निशात फातिमा के घर एक-दूसरे के बिल्कुल पास हैं. दोनों मकान एक ही डिजाइन के बने हुए हैं. पड़ोसी तबरेज ने बताया कि निशात का परिवार मूल रूप से सुमेर नगर का रहने वाला था और बाद में यहां आकर बस गया था. उनके मुताबिक, निशात और सऊद के पिता आपस में गहरे दोस्त थे. इसी वजह से दोनों ने एक साथ एक जैसे डिजाइन के मकान बनवाए थे.

4

4/6

तबरेज ने बताया कि दोनों परिवारों का मुख्य घर नौरंगाबाद के मशहूर मैदान के पास है, जहां उनके रिश्तेदारों का आना-जाना रहता है. पड़ोसियों के अनुसार निशात फातिमा शांत और सीधी स्वभाव की थीं. वह करीब एक साल से चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में पढ़ा रही थीं और आसपास के लोगों से उनका ज्यादा मेलजोल नहीं था.

5

5/6

निशात की मौत के बाद उनके पालतू जानवर पर भी इसका असर दिख रहा है. परिवार के लोग जाते समय उनकी बिल्ली को पड़ोसी तबरेज के घर छोड़ गए थे. तबरेज के मुताबिक, घटना के बाद से बिल्ली काफी गुमसुम है. उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया है और पहले के मुकाबले आक्रामक व्यवहार कर रही है.

6

6/6

स्कूल के भीतर हुई इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आने के बाद घटना से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा हो रही है. सवाल उठ रहा है कि स्कूल परिसर में बच्चों और शिक्षकों की मौजूदगी के बावजूद आरोपी महिला टीचर को वहां से कैसे ले गया. अब जांच में CCTV फुटेज और घटना से जुड़े दूसरे साक्ष्यों की भूमिका अहम हो सकती है.