चंदौली DM की सराहनीय पहल! अब हर महीने इस दिन नौगढ़ पहुंचेगा प्रशासनिक अमला, जानें वजह
Chandauli News: एक वक्त में उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक नक्सल प्रभावित इलाका रहा चंदौली का नौगढ़ क्षेत्र अब धीरे धीरे विकास की मुख्यधारा से जुड़…
ADVERTISEMENT

Chandauli News: एक वक्त में उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक नक्सल प्रभावित इलाका रहा चंदौली का नौगढ़ क्षेत्र अब धीरे धीरे विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है. इस इलाके के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा भी तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. हाल ही में चंदौली के डीएम संजीव सिंह ने नौगढ़ इलाके के लोगों की सुविधा के लिए एक नई पहल की है, जिसके तहत हर महीने रविवार को नौगढ़ तहसील परिसर में नौगढ़ दिवस मनाया जाएगा और जनपद के डीएम, एसपी सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहेंगे और वहां के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे साथ ही साथ निदान भी करेंगे.