अब मेरठ में बजरंग दल वालों ने रेस्टोरेंट की पर्चियों में ढूंढ लिए हिंदू लड़की, मुस्लिम लड़कों के नाम
Meerut News: कुछ रेस्टोरेंट में कर्मचारी वहां आने वाले लोगों से फीडबैक लेते हैं. कभी-कभी ये फीडबैक पर्चियों के माध्यम से लिए जाते हैं तो…
ADVERTISEMENT

Meerut News: कुछ रेस्टोरेंट में कर्मचारी वहां आने वाले लोगों से फीडबैक लेते हैं. कभी-कभी ये फीडबैक पर्चियों के माध्यम से लिए जाते हैं तो कभी ऑनलाइन माध्यमों से. लेकिन ऐसा क्या हो अगर यही फीडबैक पर्चियां किसी बड़े विवाद को जन्म दे दें. मेरठ से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक रेस्टोरेंट पर लव जिहाद को बढ़ावा देने जैसा गंभीर आरोप लगा है. दरअसल आरोप है कि रेस्टोरेंट की फीडबैक वॉलपेपर पर कुछ पर्चियां लगी हैं, जिसमें युवतियों के नाम हिंदू लिखे हैं तो वहीं उनके साथ धर्म विशेष के युवकों के नाम लिखे हैं.