लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: 6 साल की मासूम के गले में फंस गया पेंसिल का छिलका, गिरकर तड़पने लगी, दर्दनाक मौत

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां 6 साल की मासूम की गले में पेंसिल के छिलके…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां 6 साल की मासूम की गले में पेंसिल के छिलके फंसने से दर्दनाक मौत हो गई. मासूम क्लास एक में पढ़ती थी. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

ऐसे हुआ हादसा

ये पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव से सामने आया है. दरअसल यहां रहने वाले नंदकिशोर की बेटी अर्तिका छत पर पढ़ाई कर रही थी. मिली जानकारी के मुताबिक, होमवर्क करने के लिए मासूम कटर मुंह में दबा कर पेंसिल छील रही थीं.

तभी अचानक पेंसिल का छिलका गले में फंस गया, जिससे सांस रुकने लगी. मासूम का दम घुटने लगा और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी. परिजन फौरन मासूम को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि मासूम गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 की छात्रा थी. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. डॉक्टरों ने बताया है कि परिजनों ने शव के पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है.

हमीरपुर: बुजुर्ग दंपति का अनोखा प्रेम, पति की मौत के 5 मिनट बाद पत्नी ने छोड़ी दुनिया