चंदौली: रिवर रैचिंग के तहत गंगा में छोड़े गए 1.4 लाख मछलियों के बीज, पशुपालकों को होगा लाभ
Chandauli News: नदियों की बायोडायवर्सिटी को कायम रखने और उनमें अच्छी किस्म की मछलियों की मौजूदगी को बरकरार रखने को लेकर मत्स्य विभाग द्वारा चलाए…
ADVERTISEMENT

Chandauli News: नदियों की बायोडायवर्सिटी को कायम रखने और उनमें अच्छी किस्म की मछलियों की मौजूदगी को बरकरार रखने को लेकर मत्स्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत चंदौली जिले में बुधवार को गंगा नदी में तकरीबन 1.4 लाख मछलियों के बीज को छोड़ा गया. इस दौरान चंदौली की जिलाधिकारी ईशा दुहन ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में मछुआरों के साथ एक बैठक भी की और उन्हें मछली पालन संबंधित टिप्स भी दिए.