श्रद्धा मर्डर केस के बाद बरेली पुलिस हुए सतर्क, मतांतरण-लव जिहाद को लेकर दिए ये निर्देश
Bareilly News: श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) इस समय पूरे देश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. श्रद्धा और आफताब की कहानी और…
ADVERTISEMENT

Bareilly News: श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) इस समय पूरे देश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. श्रद्धा और आफताब की कहानी और इस कहानी के अंत ने समाज को झकझोर कर रख दिया है. इस केस के आने के बाद एक बार फिर कथित लव जिहाद और मतांतरण को लेकर बाते शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश के बरेली जोन में ही कथित लव जिहाद (Love Jihad) के अभी तक कई दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं. अब इसी बीच कथित लव जिहाद और मतांतरण के मामलों पर बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार ने अहम आदेश दिए हैं.