UPTak Baithak Logo

Moradabad News: जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर से अभद्रता, जान से मारने की धमकी पर मुकदमा दर्ज

Moradabad FIR News: मुरादाबाद जिला अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक ने दो महिलाओं पर अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर छवि खराब करने की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Moradabad Doctor Harassment Case
Moradabad Doctor Harassment Case
social share
google news

Moradabad FIR News: जनपद के जिला चिकित्सालय स्थित चर्म रोग विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक ने दो महिलाओं के खिलाफ अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइंस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, 6 जून 2026 को सुबह लगभग 11 बजे महिला चिकित्सक अपने कक्ष में मरीजों को परामर्श दे रही थीं.