Moradabad News: छात्रा को बचाने पहुंचे पड़ोसी, फिर चली गोली, कुंदरकी में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, 4 पर मुकदमा
Kundarki Firing Case: मुरादाबाद के कुंदरकी में पारिवारिक विवाद उस समय हिंसक हो गया जब मारपीट से बचने के लिए एक छात्रा पड़ोसी के घर पहुंच गई. आरोप है कि विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

छात्रा को बचाने पहुंचे पड़ोसी, फिर चली गोली, कुंदरकी में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, 4 पर मुकदमा
Moradabad News: कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर फखरुद्दीन में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. परिजनों की पिटाई से बचने के लिए एक छात्रा पड़ोसी के घर जा घुसी. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई. पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
