लेटेस्ट न्यूज़

जन्माष्टमी पर मुरादाबाद का ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान जान लीजिए, शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक के लिए आया ये अपडेट

मुरादाबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 16 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू रहेगी. इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Moradabad Traffic Diversion: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुरादाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 16 अगस्त को विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू करने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि यह कदम सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए उठाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर डायवर्जन में बदलाव किया जा सकता है.