Mirzapur News: काशी दर्शन से लौटते समय दर्दनाक हादसा, मिर्जापुर में ट्रक से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत, 4 घायल
Mirzapur Accident News: मिर्जापुर में काशी दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार NH-135 पर खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कार में सवार दो मासूम बच्चे सुरक्षित बच गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी.
ADVERTISEMENT

काशी दर्शन से लौटते समय दर्दनाक हादसा, मिर्जापुर में ट्रक से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत, 4 घायल
Mirzapur News: ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में देर रात करीब 2 बजे NH-135 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. लहुरियादह के पास RBS ढाबा, भेसोड़ बालाय पहाड़ के ऊपर मिर्जापुर से हनुमाना जाने वाली लेन में खड़ी ट्रक संख्या UP 67AT0054 में पीछे से तेज रफ्तार अर्टिगा कार संख्या MP 21 ZD 7405 जा घुसी. हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कार में सवार दो मासूम बच्चे सुरक्षित बच गए.