लेटेस्ट न्यूज़

Mirzapur News: एथेनॉल मिश्रण और किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल कमेरावादी का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Mirzapur Protest News: एथेनॉल मिश्रण, खाद की कालाबाजारी, सिंचाई संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल (कमेरावादी) ने मिर्जापुर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने सरकार पर किसान हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की.

ADVERTISEMENT

एथेनॉल मिश्रण और किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल कमेरावादी का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
एथेनॉल मिश्रण और किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल कमेरावादी का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
social share
Google CTA

Mirzapur News: अपना दल कमेरावादी ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने डीजल-पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण, किसानों की समस्याओं, खाद की कालाबाजारी, सिंचाई संकट तथा स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा.