महिला ने दारोगा स्नेह प्रकाश आजाद के साथ शारीरिक संबंध बनाने से कर दिया इनकार, तो उसने ये कर डाला
UP News: यूपी के मेरठ में एक युवती ने दारोगा पर शर्मनाक आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि दारोगा उसे बहुत परेशान करता है. जब उसने दारोगा की बात नहीं मानी तो दारोगा ने उससे बदला भी लिया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: बागपत पुलिस लाइन में तैनात दारोगा स्नेह प्रकाश आजाद के खिलाफ मेरठ में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती ने बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि दारोगा ने उसकी स्कूटी आग के हवाले कर दी है. इसकी वजह से आस-पास खड़े 3 अन्य वाहन भी जल गईं. ऐसा दारोगा ने सिर्फ इसलिए किया क्योंकि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था. युवती का कहना है कि दारोगा स्नेह प्रकाश आजाद लगातार उसपर दबाव बना रहा था कि वह उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाएं. मगर वह इसके लिए राजी नहीं हुई, जिसके बाद दारोगा ने उसकी स्कूटी में ही आग लगा दी.