लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में किडनैपर्स ने दलित महिला को उतारा मौत के घाट, बेटी को किया अगवा... बदमाश पारस के बारे में क्या पता चला 

UP News: मेरठ के सरधना में युवती का अपहरण, बचाने आई मां की हत्या. आरोपी पारस अपने साथियों के साथ फरार. सपा चीफ अखिलेश यादव ने किया X पोस्ट. गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
google news

UP News: मेरठ में सरधना के कपसाड़ गांव में गुरुवार की सुबह उस वक्त कोहराम मच गया जब बदमाशों ने सरेराह एक लड़की को अगवा कर लिया. जब बदमाश लड़की का अपहरण कर रहे थे तब उसके साथ उसकी मां भी थी. अपनी लड़की को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ी मां पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से ऐसा हमला कर दिया. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी. इस वारदात के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने कई घंटों तक हंगामा किया.