लेटेस्ट न्यूज़

मुंह पर कपड़ा और चारों तरफ पुलिस...मेरठ दलित युवती अपहरण केस में जब पारस सोम को कोर्ट में किया पेश फिर आया ये फैसला

UP News: मेरठ दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण के आरोपी पारस सोम को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है. जानिए कोर्ट के अंदर क्या हुआ और कोर्ट का क्या फैसला आया?

ADVERTISEMENT

Meerut crime news, Sardhana Kapasad village news, Sunita murder case, victim family protest Meerut, Meerut police action, UP law and order, family grief Meerut, Uttar Pradesh crime news
UP News
social share
Google CTA

UP News: मेरठ के कपसाड़ गांव में हुई दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी का कथित अपहरण करने वाले आरोपी युवक पारस सोम को पुलिस ने सीजीएम कोर्ट मेरठ में पेश किया है. बता दें जिस समय पारस को पुलिस कोर्ट परिसर में लेकर आई, उस समय वहां भारी सुरक्षा बल तैनात था. भारी सुरक्षा के बीच पारस को कोर्ट में पेश किया गया है. इस दौरान पारस के मुंह पर कपड़ा बंधवा हुआ था. मीडियाकर्मियों ने पारस से बात करने की बहुत कोशिश की. मगर भारी पुलिस बल उसे सीधा कोर्ट में ले गया. सवाल ये है कि जब पुलिस ने पारस को कोर्ट में पेश कर दिया है तो उसके साथ बरामद की गई मृतका की बेटी कहां हैं?

पारस को पुलिस कैसे कोर्ट लेकर पहुंची- वीडियो देखिए

युवती को लेकर क्या पता चला?

बताया जा रहा है कि पारस के साथ बरामद हुई मृतका की बेटी का भी बयान इसी कोर्ट में दर्ज होना था. बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसका बयान गुपचुप तरीके से किसी दूसरी जगह दर्ज करवा दिया है.

बता दें कि कोर्ट में पेशी के बाद पारस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. अब सभी को इस मामले में पुलिस की प्रेम वार्ता का इंतजार है.

क्या हुआ था मेरठ में?

दरअसल ये पूरी घटना बीते गुरुवार के दिन सामने आई थी. यहां एक मां-बेटी खेत पर जा रही थीं. आरोप है कि तभी वहां पारस सोम नाम का युवक आ गया. उसने लड़की की मां पर हमला किया और लड़की का अपहरण कर लिया. बता दें कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. शनिवार शाम पुलिस ने पारस और मृतका की बेटी को भी साथ में बरामद कर लिया. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था. मगर पीड़ित परिवार का कहना है कि पारस ने उनकी बेटी का अपहरण किया था, जिसका विरोध करने पर मां को मार दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.