UPTak Baithak Logo

मेरठ में डॉक्टर ने फेवीक्विक से जोड़ दिया बच्चे का घाव! इलाज के नाम पर हुए इस मजाक को ठीक करने में लगे 3 घंटे

मेरठ में एक निजी अस्पताल की चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है. यहां ढाई साल के बच्चे की गंभीर चोट पर डॉक्टर ने टांके लगाने के बजाय फेवीक्विक लगा दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

मेरठ में मेडिकल लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. यहां एक निजी अस्पताल में ढाई साल के मासूम बच्चे की गंभीर चोट पर डॉक्टर ने इलाज के नाम पर टांके लगाने के बजाय फेवीक्विक लगा दी. बच्चे के बढ़ते दर्द और खतरे को देखते हुए परिजनों ने जब उसे दूसरे अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टरों को उस मजबूत गोंद को हटाने में तीन घंटे लग गए. यह मामला अब स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच चुका है और जांच शुरू कर दी गई है.