UPTak Baithak Logo

मेरठ में 12.65 लाख रुपये तक के 554 फ्लैट्स उपलब्ध... मकान खरीदने के लिए सामने आया ये शानदार ऑफर

Meerut Government Flats: मेरठ में खरीदिए अपना फ्लैट वो भी 9.82 लाख रुपये से 12.65 लाख रुपये तक में. इन शर्तों को पूरा कर बन जानिए घर के मालिक.

ADVERTISEMENT

Meerut Sarkari Flats Yojana
Meerut Sarkari Flats Yojana
social share
Google CTA

Meerut Sarkari Flats Yojana: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की विशेष पंजीकरण योजना- '3.0 विस्तार' और 'पहले आओ- पहले पाओ' की खूब चर्चा है. यूपी आवास एवं विकास परिषद मेरठ में 'जागृति विहार (विस्तार) योजना संख्या-11' के तहत फ्लैट्स खरीदने का शब्दार ऑफर लेकर आया है. जो लोग इन दिनों अपना मकान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, यह खबर उनके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. यह योजना 15 सितंबर 2025 तक खुली रहेगी. सरकारी अधिकारी और कर्मचारी केवल 50% भुगतान करके फ्लैट पर अपना कब्जा प्राप्त कर सकते हैं. खबर में आगे विस्तार से जानिए इन फ्लैट्स को खरीदने के लिए आपको क्या-क्या करना होगा.