लेटेस्ट न्यूज़

एक्सिडेंट में हुई मथुरा के फरसा वाले बाबा की मौत, अब प्रशासन ने बताया कि ट्रक ड्राइवर की भी चली गई जान

Farsa Wale Baba Mathura Death Update: मथुरा के फरसा वाले बाबा की मौत मामले में डीएम का बड़ा बयान! ट्रक ड्राइवर की भी हुई मौत. प्रशासन अब खुद करेगा बाबा की गौशाला की देखरेख. जानिए हत्या की अफवाहों पर क्या कहा प्रशासन ने.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मथुरा के फरसा वाले बाबा (चंद्रशेखर बाबा) की मौत के बाद उपजे तनाव और हंगामे के बीच प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि बाबा की मृत्यु एक सड़क हादसे में हुई है, न कि हत्या. डीएम के अनुसार, 21 मार्च की रात करीब 4:00 बजे भारी कोहरे के कारण कोटवन बॉर्डर (हरियाणा सीमा) पर एक ट्रक से बाबा की गाड़ी टकरा गई. इस भीषण टक्कर में न केवल बाबा, बल्कि जिस ट्रक से दुर्घटना हुई थी, उसके ड्राइवर की भी मौत हो गई है.