लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा जंक्शन पर चाय न बनाने पर सिपाही विवेक कुमार ने दुकानदार को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही नप गए

Mathura Viral Video: उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर खाकी की धौंस का शर्मनाक मामला सामने आया है. प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर तैनात जीआरपी सिपाही विवेक कुमार ने फूड स्टॉल कर्मचारी द्वारा सफाई के कारण चाय न बनाने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Mathura Viral Video: उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन से पुलिस की बर्बरता और अनुशासनहीनता का एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर स्थित एक फूड स्टॉल के कर्मचारी के साथ जीआरपी के सिपाही ने न केवल भद्दी गालियां दीं बल्कि चाय बनाने से मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की. वर्दी के नशे में चूर सिपाही की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है.