Vrindavan Temple Dispute: बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग विवाद, सीमित दर्शन पर भड़का गोस्वामी समाज; महिलाओं का प्रदर्शन
Mathura News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए लगाई गई रेलिंग व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रबंधन और गोस्वामी समाज आमने-सामने आ गए हैं. रेलिंग से हादसे कम हुए हैं, लेकिन सीमित संख्या में दर्शन होने से श्रद्धालु और सेवायत विरोध कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Mathura News: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए लगाई गई रेलिंग व्यवस्था एक ओर दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में सफल रही है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन से वंचित हो रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर मंदिर प्रबंधन कमेटी और सेवायत गोस्वामी आमने-सामने आ गए हैं. हाई पावर टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा रेलिंग लगाए जाने के बाद भीड़ का दबाव कम हुआ है, लेकिन सीमित संख्या में ही श्रद्धालु मंदिर के अंदर पहुंच पा रहे हैं.