Electricity Dispute Heat: ‘रोज बिजली काटते हो...’ कहकर लाइनमैन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 12 लोगों पर आरोप, कोतवाली पहुंचा मामला
Mathura News: वृंदावन में बिजली के खंभे में लगी आग बुझाने पहुंचे संविदा लाइनमैन धर्मेंद्र शर्मा और उनके साथी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura News: वृंदावन में बिजली कटौती को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां संविदाकर्मी लाइनमैन के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. मामला वृंदावन कोतवाली पहुंचा, जहां पीड़ित ने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.