सड़क पर नमाज को लेकर CM योगी के बयान के बाद अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ...तो क्या दिक्कत है?
Akhilesh Yadav On Roadside Namaz: उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि राज्य में सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाएगी और अगर लोगों की संख्या ज्यादा है तो वे शिफ्ट में या तय धार्मिक स्थलों पर नमाज पढ़ सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and CM Yogi
UP Politics News: उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि राज्य में सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाएगी और अगर लोगों की संख्या ज्यादा है तो वे शिफ्ट में या तय धार्मिक स्थलों पर नमाज पढ़ सकते हैं. अब सीएम योगी इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अमर उजाला के एक कार्यक्रम के दौरान उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'अगर जगह कम है, कोई सड़क पर नमाज पढ़ भी रहा है तो क्या दिक्कत है.'