‘राम मंदिर की तिथि आ गई, अब श्रीकृष्ण…’, मथुरा में मीराबाई के जन्मोत्सव में पीएम मोदी कही ये बात
Mathura News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी भगवान श्री कृष्ण की…
ADVERTISEMENT

Mathura News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी भगवान श्री कृष्ण की भक्त व कवयित्री मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ में भाग लेने मथुरा पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर गर्भ गृह में पूजा और दर्शन किया. वहीं पीएम मोदी ने मीराबाई के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें अभिनेत्री से नेता बनी भाजपा सांसद हेमा मालिनी प्रस्तुति दी.