उत्तर प्रदेश, परिक्रमा कर लौट रहे दोस्तों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल
Mathura Road Accident News: मथुरा के राया क्षेत्र में वृंदावन परिक्रमा कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे 26 वर्षीय लकी जिंदल की मौत हो गई, जबकि उसका मित्र श्याम सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura Road Accident News: थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के समीप गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृंदावन से परिक्रमा लगाकर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
