UPTak Baithak Logo

'क्या आपको मुझसे पूछना भी सही नहीं लगा'... बिजली बिल बढ़ाने पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, UPPCL चेयरमैन से पूछे तीखे सवाल

यूपी में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और UPPCL चेयरमैन आशीष गोयल के बीच विवाद गहराया. मंत्री ने पत्र लिखकर पूछा कि जून 2026 में उनकी अनुमति के बिना 10% सरचार्ज बढ़ाकर बिजली बिल क्यों महंगा किया गया.

ADVERTISEMENT

UP power supply update, AK Sharma statement, Uttar Pradesh electricity demand, UP electricity crisis, Peak demand 30395 MW, Uttar Pradesh power news
UP Energy Minister AK Sharma (File Photo)
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और विभाग के बड़े अधिकारी के बीच तल्खी अब खुलकर सामने आ गई है. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के चेयरमैन आशीष गोयल को एक बेहद कड़ा पत्र लिखकर सीधे और तीखे सवाल पूछे हैं. मंत्री ने आरोप लगाया है कि उनकी जानकारी और अनुमति के बिना ही प्रदेश में सरचार्ज के नाम पर बिजली का बिल बढ़ाने का फरमान जारी कर दिया गया, जिसकी जानकारी उन्हें खुद टीवी न्यूज चैनलों के माध्यम से मिली.