लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: नगर निगम मथुरा-वृंदावन में आधुनिक कंपैक्टर सिस्टम शुरू, 6,600 फाइलें रहेंगी सुरक्षित और सुव्यवस्थित

Mathura Municipal Corporation: नगर निगम मथुरा-वृंदावन के भूतेश्वर मुख्यालय में आधुनिक फाइल स्टोरेज कंपैक्टर सिस्टम शुरू किया गया. नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने इसका उद्घाटन किया. नई व्यवस्था में 6,600 फाइलों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखा जा सकेगा. इससे रिकॉर्ड को धूल, नमी और अन्य नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी.

ADVERTISEMENT

नगर निगम मथुरा-वृंदावन में आधुनिक कंपैक्टर सिस्टम शुरू, 6,600 फाइलें रहेंगी सुरक्षित और सुव्यवस्थित
नगर निगम मथुरा-वृंदावन में आधुनिक कंपैक्टर सिस्टम शुरू, 6,600 फाइलें रहेंगी सुरक्षित और सुव्यवस्थित
social share
Google CTA

Mathura Municipal Corporation: नगर निगम मथुरा-वृंदावन के भूतेश्वर मुख्यालय स्थित रिकॉर्ड विभाग स्टोर में अभिलेखों के सुरक्षित एवं आधुनिक प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज फाइल स्टोरेज (कंपैक्टर) सिस्टम का शुभारंभ किया गया. नगर आयुक्त महोदय ओजस्वी राज ने फीता काटकर इस आधुनिक प्रणाली का उद्घाटन किया.