Mathura News: व्यापारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Mathura Traders Association News: मथुरा के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पंजीकृत व्यापारियों और उनके परिवारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू करने की मांग उठाई है. व्यापारियों का कहना है कि इससे इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा और लाखों व्यापारी परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा.
ADVERTISEMENT

व्यापारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Mathura News: द ट्रेडर्स एसोसिएशन मथुरा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में प्रदेश के पंजीकृत व्यापारियों एवं उनके परिवारों के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू करने की मांग की गई.
