Vrindavan News: वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर की भीड़ में 50 वर्षीय श्रद्धालु की मौत, दर्शन से पहले बिगड़ी तबीयत
Banke Bihari Temple: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में अधिकमास की भीड़ और गर्मी के बीच मध्य प्रदेश के 50 वर्षीय भरत सिंह लोधा की तबीयत बिगड़ गई. गली नंबर-3 में बेहोश होकर गिरने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया. घटना से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठे हैं.
ADVERTISEMENT

Banke Bihari Temple Crowd
Banke Bihari Temple: अधिकमास में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भीषण गर्मी के बीच शनिवार को एक श्रद्धालु की मौत हो गई. मध्य प्रदेश के गुना जनपद से परिवार के साथ दर्शन करने आए 50 वर्षीय श्रद्धालु की मंदिर की गली में अचानक तबीयत बिगड़ गई. पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
