लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी आदित्यनाथ को मिला RSS का साथ, 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाली बात पर संघ ने भी लगाई अपनी मुहर

RSS and Yogi Adityanath news: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि हिंदू एकता सभी की भलाई के लिए आवश्यक है और धर्म, जाति और विचारधारा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी ‘‘बटेंगे तो कटेंगे’’ का वस्तुत: समर्थन किया.

ADVERTISEMENT

कुछ मुलाकातें ही इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि बातों की अहमियत कम ही रहती है.
कुछ मुलाकातें ही इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि बातों की अहमियत कम ही रहती है.
social share
Google CTA

RSS and Yogi Adityanath news: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि हिंदू एकता सभी की भलाई के लिए आवश्यक है और धर्म, जाति और विचारधारा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी ‘‘बटेंगे तो कटेंगे’’ का वस्तुत: समर्थन किया. होसबाले ने कहा कि यदि 'हम (हिन्दू समाज) जाति, भाषा या प्रांत के भेद से बटेंगे, तो निश्चित रूप से कटेंगे, इसीलिए हिन्दू समाज में एकता आवश्यक है.' वह यहां दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र परिसर में आयोजित संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की द्विदिवसीय बैठक के समापन पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.