लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा: वृंदावन के प्रेम मंदिर में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में सामने आई ये बात

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां वृंदावन स्थित प्रसिद्ध प्रेम मंदिर में बम की सूचना से हड़कंप मच गया.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां वृंदावन स्थित प्रसिद्ध प्रेम मंदिर में बम की सूचना से हड़कंप मच गया. जैसे ही प्रेम मंदिर में बम होने की जानकारी पुलिस को लगी, पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. इस दौरान श्रद्धालुओं में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा.

पुलिस ने फौरन प्रेम मंदिर की अच्छी तरह से तलाशी ली. राहत की बात यह रही कि मंदिर से बम बरामद नहीं हुआ और ये महज एक गलत जानकारी निकली. इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. इस दौरान पुलिस ने प्रेम मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में भी तलाशी अभियान चलाया. 

फोन करके दी थी बम की सूचना

मिली जानकारी के मुताबिक, किसी व्यक्ति द्वारा 112 नंबर पर फोन करके प्रेम मंदिर में बम की सूचना दी गई थी. इसके बाद पुलिस फौरन हरकत में आई. आपको बता दें कि प्रेम मंदिर में हर समय श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. ऐसे में पुलिस फौरन अलर्ट हुई और तलाशी अभियान शुरू किया.

जगद्गुरु कृपालुजी महाराज ने करवाया था मंदिर का निर्माण

आपको बता दें कि प्रेम मंदिर का निर्माण आज से 15 साल पहले जगद्गुरु कृपालुजी महाराज ने करवाया था. आज प्रेम मंदिर की गिनती वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में की जाती है. इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. आज इसकी गिनती बृज भूमि के अहम मंदिरों में से एक मंदिर में की जाती है.

पुलिस ने क्या बताया

इस पूरे मामले पर एसपी सिटी एमपी सिंह का कहना है कि वृंदावन के प्रेम मंदिर में बम की सूचना 112  नंबर पर मिली थी. सूचना के बाद प्रेम मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सघन तलाशी ली गई. जिस व्यक्ति ने  बम की सूचना दी थी, उसका फोन स्विच ऑफ है. फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. गलत सूचना देने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.