लेटेस्ट न्यूज़

सर्दी बढ़ी, छाया रहा घना कोहरा, लखनऊ में सुबह 10 बजे से खुलेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा और नमी बढ़ने के कारण लोगों को गलन भरी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा और नमी बढ़ने के कारण लोगों को गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ा. लखनऊ जिला प्रशासन ने शीतलहर के मद्देनजर कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक खोलने के आदेश जारी किए हैं. आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर इलाके जबकि पश्चिमी भागों के अनेक क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई.