लेटेस्ट न्यूज़

उदयपुर मर्डर पर लखनऊ के मौलानाओं की ये बातें सुननी चाहिए, मुस्लिम धर्म गुरुओं ने कहा ये सब

राजस्थान में उदयपुर (Udaipur murder Case) के धानमंडी थानाक्षेत्र में सोमवार को दो व्यक्तियों ने एक दर्जी की कथित रूप से गला काटकर हत्या कर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

राजस्थान में उदयपुर (Udaipur murder Case) के धानमंडी थानाक्षेत्र में सोमवार को दो व्यक्तियों ने एक दर्जी की कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि उन्होंने ‘‘इस्लाम के अपमान’’ का बदला लेने के लिए ऐसा किया. वहीं, अब इस घटना की लखनऊ (Lucknow News) के मुस्लिम स्कॉलर और सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद ने निंदा की है. साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, सरकार उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे.