लखनऊ में इन लोगों को ग्रीन कॉरिडोर के पास मिलेगा प्लॉट, LDA ने जारी किया नया अपडेट
लखनऊ की वेलनेस सिटी योजना में 10 एकड़ या उससे ज्यादा जमीन देने वाले किसानों को ग्रीन कॉरिडोर के पास प्राइम लोकेशन पर विकसित भूखंड दिए जाएंगे. एलडीए वीसी ने अधिकारियों को इसके लिए जमीन आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

LDA Plots: लखनऊ में वेलनेस सिटी योजना को लेकर एलडीए ने जमीन देने वाले किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है. योजना के तहत 10 एकड़ या इससे ज्यादा जमीन देने वाले किसानों को ग्रीन कॉरिडोर के पास प्राइम लोकेशन पर विकसित भूखंड दिए जाएंगे. एलडीए वीसी ने अधिकारियों को इसके लिए जमीन आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं.

