मैं ढीठ लड़की हूं... लखनऊ में हुई FIR के बाद भी नेहा सिंह राठौर का ये बोल्ड रिएक्शन आपको चौंका देगा
लखनऊ में FIR दर्ज होने के बाद भी नेहा सिंह राठौर ने खुद को 'ढीठ लड़की' कहकर इंटरव्यू में जोरदार प्रतिक्रिया दी है. उनका ये बोल्ड अंदाज लोगों को चौंका रहा है. देखें वीडियो और जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Neha Rathore Lucknow case
Neha Singh Rathore news: लोक गायिका और लेखिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर बवाल का कारण बनी. उनके खिलाफ लखनऊ में राजद्रोह जैसे गंभीर आरोपों के तहत FIR दर्ज हो गई है. इसके साथ ही अयोध्या समेत देश के अन्य हिस्सों में भी उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं. Tak समूह के क्लस्टर हेड और सीनियर एडिटर नीरज गुप्ता ने नेहा सिंह राठौर से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. इस बातचीत में नेहा के विरोधी तेवरों में कोई नरमी नहीं दिखा, वो साफ कहती नजर आईं - 'मैं ढीठ लड़की हूं, डरने वालों में नहीं हूं.'