लेटेस्ट न्यूज़

ऑफिस में बैठे थे डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुमार, आचनक भतीजे के साथ आई रानी निगम ने कर दिया उनपर हमला... पर क्यों?

लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर पर कानपुर से आई महिला ने अपने भतीजे के साथ हमला कर दिया. वारदात की पूरी वजह जानिए.

ADVERTISEMENT

डिप्टी कमिश्नर राज्य कर विभाग प्रमोद कुमार
डिप्टी कमिश्नर राज्य कर विभाग प्रमोद कुमार
social share
Google CTA

Lucknow Crime News: लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर पर ऑफिस के अंदर हमला कर दिया गया. सोमवार को कानपुर से आई महिला अपने भतीजे के साथ सीधे उनके केबिन में घुसी और धारदार हथियार से वार कर दिया. हमले में डिप्टी कमिश्नर के हाथ में चोट आई है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह घटना डिप्टी कमिश्नर राज्य कर विभाग प्रमोद कुमार के ऑफिस की है. प्रमोद कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 1:15 बजे वे अपने केबिन में काम कर रहे थे. इसी दौरान कानपुर निवासी रानी निगम और उसका भतीजा इंद्रजीत निगम अचानक अंदर घुसे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया. हाथ पर वार होने से खून निकलने लगा. प्रमोद कुमार के शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी तुरंत पहुंच गए और बीचबचाव कर दोनों हमलावरों को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस जांच में सामने आया कारण

विभूतिखंड इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुमार पहले कानपुर में तैनात थे. उसी दौरान आरोपी इंद्रजीत कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर था. पूछताछ में उसने बताया कि 2021 में उसने अपने एक रिश्तेदार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था. इंद्रजीत को शक था कि प्रमोद कुमार ने दूसरे पक्ष की पैरवी की थी. इसी रंजिश में उसने अपनी बुआ के साथ हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों रानी निगम और इंद्रजीत निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

यहां देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट: