UPTak Baithak Logo

लखनऊ में छात्र पर हुई थी थप्पड़ों की बारिश... जाह्नवी मिश्रा और आयुष यादव के साथ ये लोग शामिल, पूरी इनसाइड स्टोरी सामने आई

Lucknow News: लखनऊ के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय कैंपस में वायरल हुए थप्पड़ कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की और उसके साथ गाड़ी में मौजूद एक लड़का दूसरे लड़के को लगातार थप्पड़ मार रहे हैं. घटना की इनसाइड स्टोरी जानिए.

ADVERTISEMENT

Lucknow university video
Lucknow university video
social share
google news

Lucknow Crime News: लखनऊ की मशहूर यूनिवर्सिटी से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां बीए-एलएलबी सेकंड ईयर के छात्र को उसके ही क्लासमेट्स ने कार में बैठाकर बेरहमी से पीटा. यूनिवर्सिटी कैंपस की पार्किंग में छात्र पर महज डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़ बरसाए गए. पिटाई करने वालों में एक लड़का और एक लड़की शामिल थे. वीडियो में आरोपी बार-बार छात्र से कहते सुने गए 'चेहरे के सामने से हाथ हटा ले, नहीं तो और मार खाएगा.' इसके बाद छात्र पर गालियों और धमकियों की बरसात की गई. यही नहीं, पूरी घटना का वीडियो भी मौके पर बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.