लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ की फेमस यूनिवर्सिटी में लड़के को दनादन थप्पड़ जड़ने वाली लड़की जाह्नवी मिश्रा के साथ क्या हुआ?

लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स के वायरल थप्पड़ कांड पर अब यूनिवर्सिटी ने सख्त कार्रवाई की है.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
Google CTA

लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स के वायरल थप्पड़ कांड पर अब यूनिवर्सिटी ने सख्त कार्रवाई की है. इस घटना के वायरल वीडियो में बैचमेट को 26 थप्पड़ मारने की आरोपी लड़की जाह्मवी मिश्रा, उसके साथी आयुष यादव समेत सभी आरोपी स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी ने सस्पेंड कर दिया है. 

वायरल वीडियो में क्या था?

ये वीडियो 6 सितंबर को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इसमें कार के भीतर एक बच्चे को लगातार थप्पड़ मारे गए और गाली-गलौज की की गई. वायरल हुए 1.5 मिनट के वीडियो में एक कार के अंदर का दृश्य दिखाई देता है, जिसमें एक छात्रा, जान्ह्वी मिश्रा पीछे बैठे अपने बैचमेट पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाती नजर आ रही है. वीडियो में दिखता है कि पीड़ित छात्र के दोनों ओर दो अन्य छात्र आयुष यादव और विवेक सिंह, बैठे हैं, जो उसे धमकाते और गाली-गलौज करते हैं. आयुष यादव भी पीड़ित छात्र को थप्पड़ मारता है. इस दौरान चौथा छात्र मिलय बनर्जी पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करता है. 

इस मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोपियों द्वारा छात्र के मोबाइल फोन को तोड़ने, मारपीट, धमकी और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए. पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा, "आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी."

यहां नीचे दी गई यूपी Tak की वीडियो रिपोर्ट में विस्तार से देखिए लखनऊ के इस वायरल कांड की पूरी रिपोर्ट.