लेटेस्ट न्यूज़

Lucknow Weather Update: लखनऊ में 15-18 सितंबर के बीच मॉनसूनी बारिश को लेकर आया ये बिग अपडेट

Lucknow Weather Update: 15 से 18 सितंबर तक लखनऊ में छिटपुट से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. देखें रिपोर्ट में मौसम विभाग ने और क्या बताया?

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

Lucknow Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. मॉनसून की विदाई की हल्की-सी आहट के बीच भी पूर्वी इलाकों में फिर से बादल गरजने को तैयार हैं. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा प्रेस नोट के मुताबिक, अगले सप्ताह के शुरू में पूर्वांचल के जिलों में अच्छी-खासी बारिश होने की पूरी संभावना है. गर्मी और उमस से तंग आ चुके लोगों को यह बरसात सुखद राहत देगी, खासकर तब जब पश्चिमी भारत से मानसून धीरे-धीरे लौटने की तैयारी कर रहा है.