UPTak Baithak Logo

जर्मन माउजर और राइफल 38 साल पहले हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान के पास से मिला था हथियारों का जखीरा, सामने आई ये तस्वीर

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी 70 साल के सिराज उर्फ लल्लन खान से बरामद हथियारों की तस्वीर सामने आई है. ये तस्वीर 1985 की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
38 साल पहले हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान के पास से मिला था हथियारों का जखीरा
social share
google news

Lucknow News : यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में हुए ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी लल्लन उर्फ सिराज खान और उसके बेटे फराज को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद से दोनों गाड़ी व रायफल छोड़ फरार हो गए थे. वहीं लल्लन सिंह के गिरफ्तारी के बाद उसकी क्राइम कुंडली खुल रही है और उसे लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब जानकारी सामने आई है कि 70 साल के लल्लन खान को विदेशी असलहों का काफी शौक था.