लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में अचानक धंसने लगी सड़क, देखते ही देखते बीच सड़क में बन गया बड़ा सा गड्ढा

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर में एक बार फिर सड़क धंसने का मामला सामने आया है. बारिश का मौसम शुरू होते ही पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की पोल खुल गई

ADVERTISEMENT

lucknow News
lucknow News
social share
Google CTA

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर में एक बार फिर सड़क धंसने का मामला सामने आया है. बारिश का मौसम शुरू होते ही पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की पोल खुल गई. लखनऊ में हुए सिर्फ एक ही दिन की बारिश लोगों के लिए जान का खतरा बन गई. दरअसल, बारिश के चलते लखनऊ के पॉश इलाकों में से एक विकास नगर की सड़क के बीचों बीच 30 से 40 फीट का गहरा और बड़ा गड्ढा हो गया. इसी रोड पर इससे पहले तीन जगह बड़ा गड्ढा बन चुका है. जब सड़क धंस रही थी, तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया.