वो तड़पकर पानी मांगता रहा, पर किसी ने नहीं दिया...पुलिस कस्टडी में मोहित पांडे की मौत, अब हुआ ये एक्शन
Lucknow News : उत्तर प्रदेश में कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में एक और मौत का मामला सामने आया है. यह पिछले 15 दिन में दलित युवक अमन गौतम की मौत के बाद दूसरा मामला है.
ADVERTISEMENT

lucknow-mohit-pandey suspicious-death
Lucknow News : उत्तर प्रदेश में कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में एक और मौत का मामला सामने आया है. यह पिछले 15 दिन में दलित युवक अमन गौतम की मौत के बाद दूसरा मामला है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस कस्टडी में रखे गए मोहित पांडे नाम के युवक की मौत हो गई है. पुलिस का दावा है कि शांतिभंग की आशंका में युवक को पकड़ा गया था, लेकिन उसकी तबीयत खराब हो गई. पुलिस यह भी दावा कर रही है कि इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई लेकिन मोहित के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने एक लोकल नेता के कहने पर रात भर हवालात में उसकी पिटाई कर उसे मार डाला.