KGMU के बाहर फर्जी डॉक्टर बनकर हिंदू छात्राओं को बुलाता था हसन अहमद, जांच हुई तो पता चला उसका ये पुराना रिकॉर्ड
Lucknow News: लखनऊ के KGMU के बाहर फर्जी मेडिकल कैंप चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक खुद को डॉक्टर बताकर छात्राओं को झांसे में ले रहा था. डीन की सतर्कता से खुलासा हुआ तो पूरे नेटवर्क की जांच शुरू हो गई और आरोपी पुलिस के कब्जे में है.
ADVERTISEMENT

Lucknow News: (सांकेतिक तस्वीर)
KGMU Fake Medical Camp: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के बाहर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां हसन अहमद नामक एक युवक का फर्जी मेडिकल कैंप लगाने की बात पता चली है. आरोप है कि हसन खुद को डॉक्टर बताकर हिंदू छात्राओं को बहला-फुसलाकर इस कैंप में बुलाता था. केजीएमयू के डीन के.के. सिंह को मामले का पता चला तो उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित किया. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है.