आईआरसीटीसी का खास ऑफर, गर्मी की छुट्टियों में करें कश्मीर की सैर, लखनऊ से शुरू होगा हवाई टूर पैकेज
IRCTC Kashmir Tour package lucknow: गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए आईआरसीटीसी शानदार हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. “जन्नत-ए-कश्मीर” नाम के इस पैकेज के तहत पर्यटक श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकेंगे. पैकेज में फ्लाइट, होटल, भोजन और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण शामिल है.
ADVERTISEMENT

IRCTC Kashmir Tour package lucknow
IRCTC Kashmir Tour package lucknow: गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने की योजना बना रहे लोगों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी एक शानदार हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. 'जन्नत-ए-कश्मीर' नाम से शुरू किए गए इस विशेष टूर पैकेज के तहत पर्यटक 20 जून से 25 जून 2026 तक कश्मीर की मनमोहक वादियों की सैर कर सकेंगे. छह दिन और पांच रातों के इस पैकेज में यात्रा, ठहरने, भोजन और घूमने की सुविधाएं शामिल की गई हैं.