लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में भयानक एक्सिडेंट, NH पर जा रही रोडवेज बस पलटी और 5 की तुरंत मौत, भयावह था पूरा नजारा

लखनऊ में नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए. जानें हादसे की पूरी वजह और सीएम योगी का एक्शन.

ADVERTISEMENT

Lucknow bus accident
Lucknow bus accident
social share
Google CTA

लखनऊ में गुरुवार देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ. यात्रियों से भरी रोडवेज बस नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई. बस कैसरबाग डिपो की थी और हरदोई से लखनऊ आ रही थी. बस में कुल 44 यात्री सवार थे. अचानक बस का संतुलन बिगड़ा और वह पलटकर नीचे खाई में जा गिरी.