लेटेस्ट न्यूज़

गर्मी का कहर... छात्रों को मिली राहत, लखनऊ में अब स्कूल इस दिन से फिर से खुलेंगे

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी, बच्चों के लिए स्कूल अब 1 जुलाई से खुलेंगे जबकि शिक्षक 16 जून से जाएंगे। जानें गर्मी से राहत और नए स्कूल शेड्यूल पर ताजा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
google news

Lucknow News: पूरे उत्तर प्रदेश में इस वक्त भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. सुबह होते ही सूरज आग बरसाने लगता है और दोपहर आते-आते सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. इस जानलेवा गर्मी की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. ऐसे में, बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूलों को खोलने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है.