UPTak Baithak Logo

लखनऊ: 10वीं की छात्रा को FB से बनाया दोस्त फिर धमकी देकर अकेले मिलने बुलाया और रची साजिश

Lucknow news: राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की से युवक ने प्यार का इजहार किया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow news: राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की से युवक ने प्यार का इजहार किया और उसके बाद जान से मारने की धमकी दे डाली. बताया जा रहा है कि लखनऊ के अलीगंज में कक्षा 10 की छात्रा को अरबाज नाम के आरोपी युवक ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. हाई स्कूल की छात्रा ने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और फिर दोनों में दोस्ती हो गई. इसके बाद दोनों के बीच फेसबुक मैसेंजर पर बात करने का सिलसिला शुरू हुआ. धीरे-धीरे बात जब ज्यादा होने लगी तब दोनों के बीच फोन नंबर एक्सचेंज हुए. आरोप है कि अरबाज ने पहले युवती को अपने प्यार में फंसा कर उसे प्रपोज किया और फिर उसे मिलने के लिए अकेले बुलाया.