लेटेस्ट न्यूज़

गैंगस्टर जीवा के लिए चली गोली बच्ची को लगी तो जरूर लेकिन मां की उंगली बन गई ढाल और बची जान

Sanjeev Jiva News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खूंखार गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की बुधवार को लखनऊ की एक अदालत में गोली मारकर हत्या…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sanjeev Jiva News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खूंखार गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की बुधवार को लखनऊ की एक अदालत में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बता दें कि लखनऊ जेल में बंद संजीव जीवा को एक मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट लाया गया था. इस दौरान वकील के भेष में आए बदमाशों ने जीवा को मौत के घाट उतार दिया. राजधानी लखनऊ में जब गैंगस्टर जीवा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की गई तब उस वक्त कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई और जिसको जहां जगह मिली वह वहीं छिप गया. वहीं संजीव जीवा पर जब गोली चली तब एक गोली डेढ़ वर्षीय बच्ची को भी जा लगी. गोलियों की तड़तड़ाहट जब कोर्ट परिसर में सुनाई दी, तब बच्ची की मां नीलम ने बेटी को उठाकर भागने की कोशिश की. इसी दौरान बच्ची को भी एक गोली लग गई.