अमूल-मदर डेयरी के बाद अब पराग ने भी की जनता की जेब ढीली, फुल क्रीम और टोंड दूध का देना होगा ये दाम
Parag Milk Price: लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है. शनिवार से फुल क्रीम, टोंड और स्टैंडर्ड दूध के नए रेट लागू हो गए हैं. जानें किस पर कितना असर पड़ा.
ADVERTISEMENT

Parag Milk Price
Parag Milk Price: देशभर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला है. बता दें कि अमूल और मदर डेयरी के बाद अब लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने भी अपने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं. यह नई दरें शनिवार से लागू कर दी गई हैं. लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक विकास बालियान ने बताया कि दूध के उत्पादन, संग्रहण और वितरण की लागत बढ़ने के चलते यह निर्णय लिया गया है.