लेटेस्ट न्यूज़

महाशिवरात्रि पर प्रियंका गांधी भी दिखीं मंदिर की लाइन में, शिव को जल चढ़ा की ये कामना

हिंदू पञ्चाङ्ग के अनुसार मंगलवार, 1 मार्च को देश में महाशिवरात्रि का पवन पर्व मनाया जा रहा है. महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

हिंदू पञ्चाङ्ग के अनुसार मंगलवार, 1 मार्च को देश में महाशिवरात्रि का पवन पर्व मनाया जा रहा है.

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर में भगवान शिव का दर्शन कर पूजा-अर्चना की.

बता दें कि इस दौरान प्रियंका लाइन में लगकर, फूल माला और जल का लोटा लेकर मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंची.

लाइन में खड़े होने के दौरान लोगों ने प्रियंका के साथ सेल्फी भी ली. इसके बाद मंदिर पहुंचकर प्रियंका ने जल से भगवान शिव का अभिषेक किया.

प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर…भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश के निवासियों के कल्याण की कामना की.”