लेटेस्ट न्यूज़

IRCTC लॉन्च कर रहा लखनऊ से मैसूर और ऊटी का हवाई टूर पैकेज, जानिए किराया और पूरी डिटेल

IRCTC News: अगर आप बेंगलुरु, मैसूर और ऊटी की शानदार जगहों को घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

IRCTC News: अगर आप बेंगलुरु, मैसूर और ऊटी की शानदार जगहों को घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. आपको बता दें कि आईआरसीटीसी का लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय सितंबर और अक्टूबर की छुट्टियों में बैंगलोर, मैसूर, ऊटी और कूर्ग के लिए 26 सितंबर से 2 अक्टूबर और 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक 6 रात व 7 दिन के लिए हवाई टूर पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. इस टूर पैकेज में पर्यटकों को लखनऊ से बैंगलोर जाने और आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. साथ ही ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था है. टूर के दौरान स्थानीय भ्रमण एसी वाहन द्वारा कराया जाएगा.